politics

भैंसादोन (नीचे टोला) में जल्द हो पुलिया निर्माण: अनीता देवी, उपाध्यक्ष जिला परिषद लातेहार

उपाध्यक्ष अनीता देवी ने उपायुक्त से मिलकर सौंपा लिखित पत्र।

भैंसादोन (नीचे टोला) एक ऐसा क्षेत्र है जो बरसात में अलग-थलग पड़ जाता है। बरसात के समय बच्चों की छुट्टी हो जाती है, और जानवरों के चारे का संकट उत्पन्न हो जाता है। यहाँ बरसात में 30 से 35 घरों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है।

जिला परिषद की उपाध्यक्ष को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि भैंसदोन (नीचे टोला) नदी पार एक ऐसा टोला है जिसमें 30 से 35 घर हैं। बरसात के दौरान, बड़की नदी में पानी बढ़ने से यह टोला पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाता है। इससे बच्चों की चार महीनों की पढ़ाई प्रभावित होती है और जानवरों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

इसकी सूचना मिलते ही उपाध्यक्ष महोदया ने तुरंत टोला का दौरा किया और वहां के ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद, उन्होंने उपायुक्त महोदया से मिलकर वहां पर पुलिया निर्माण हेतु अनुरोध किया।

ज्ञात हो कि टोला में जल जीवन मिशन के तहत एक ही जलमीनार लगाया गया है जिसका बोरवेल भी धंस गया है। इस कारण किसी भी घर को पानी नहीं मिल पा रहा है। हल चलाने पर बिछाया गया पाइप बाहर आ जाता है। मौके पर ही उपाध्यक्ष महोदया ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक जी से बात की और पानी की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए।

उम्मीद है कि भैंसादोन (नीचे टोला) के लोगों को जल्द ही बड़की नदी पर पुलिया और पीने का पानी उपलब्ध हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button