धनबाद के गोविंदपुर–बलियापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जंगलपुर के पास कोलकाता से खाद्य सामग्री लेकर आ रही पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि सड़क पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर दौड़े।
इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सदमन अंसारी, एस.के. मैहर अली और रकीबुल के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।


