रांची : झारखंड में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है।
29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अस्थायी बढ़ोतरी है। चार दिसंबर से सुबह घना कोहरा और धंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।
गुमला में न्यूनतम तापमान 8.2 और खूंटी में 9.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं रांची में 11.8, जमशेदपुर में 12.6 और धनबाद में 16 डिग्री तापमान रहा। अधिकतम तापमान गोड्डा और पाकुड़ में 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



