राजस्थान में महाकुंभ से लौट रही बस पलटी, 21 घायल.
राजस्थान के पाली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक बस देसूरी नाल घाट के पंजाब मोड़ पर पलट गई। इस हादसे में करीब 21 यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री दर्शन के लिए प्रयागराज महाकुंभ गए थे, जो मंगलवार रात को तखतगढ़ स्थित अपने गांव कोसेलाव लौट रहे थे। इसी दौरान देसूरी नाल घाट सेक्शन के पंजाब मोड़ के पास बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर चारभुजा अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे में 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक बच्चे का हाथ कट गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
यह खबर क्यों महत्वपूर्ण है? यह खबर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करती है। यह दिखाती है कि कैसे लापरवाही से गाड़ी चलाने से कई लोगों की जान जा सकती है। यह हादसा हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की याद दिलाता है।