JharkahndStates

रांची समेत कई जिलों में मौसम बदला, जारी हुआ येलो.

अगले दो दिन आंधी तेज हवाएं बारिश की संभावना.

झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को मौसम का स्वरूप बदल गया। राजधानी रांची में सुबह हल्की धुंध छाई रही। कुछ देर बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। दिन में मौसम सामान्य रहा। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के इस बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और खूंटी में मौसम सक्रिय रहेगा। यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। हल्की बारिश होने के आसार हैं।

12 मार्च को देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा जिलों में मौसम का असर दिख सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग ने बताया कि 13 और 14 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button