रांची : वाणिज्य कर विभाग की ताज़ा रिपोर्ट राज्य सरकार के लिए चेतावनी की तरह आई है। नवंबर 2025 तक राजस्व वृद्धि सिर्फ 1.44% हुई है, जबकि उम्मीद इससे कहीं ज्यादा थी।
GST संग्रह में मामूली सुधार हुआ है लेकिन IGST Settlement में 11.94% की गिरावट दर्ज होने से समग्र वृद्धि प्रभावित हुई है। Non-GST से हुई बढ़ोतरी ने स्थिति संभालने की कोशिश की है, जिसमें VAT, JPT और JED में वृद्धि दर्ज हुई है।
सरकार ने अब तक लक्ष्य का सिर्फ 54.97% हासिल किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि यही स्थिति रही तो वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व अंतर बढ़ सकता है।



