JharkahndLife StyleStates
SOP लागू: झारखंड में स्ट्रे डॉग मैनेजमेंट पर सरकार फोकस्ड.
नसबंदी लक्ष्य और 30 दिन का रोडमैप, निगरानी कड़ी होगी.
Ranchi : राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती कुत्ता समस्या के समाधान के लिए विस्तृत एसओपी लागू कर दिया है। इस नीति के तहत 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। साथ ही पालतू पशु मालिकों के लिए भी कड़े नियम तय किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने डेटा साझा करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में रांची में कुत्ता काटने की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी पृष्ठभूमि में यह नीति लागू की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसओपी के तहत 30 दिनों में तीन चरणों में कार्य होना है। इसमें नोडल कमेटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑडिट और मास कैम्पेन शामिल है। सरकार का लक्ष्य शहरी सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाना है।



