States

BIT सिंदरी में एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह का प्रेरक संबोधन.

छात्रों में नई ऊर्जा- धनबाद/लातेहार, 14 सितंबर 2025

BIT सिंदरी के इंडक्शन प्रोग्राम में झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं बालूमाथ निवासी एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उनका संबोधन प्रेरणादायक होने के साथ-साथ जीवन मूल्यों से परिपूर्ण रहा। छात्रों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक तालियों से उनका स्वागत किया और उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही।

प्रवीण कुमार सिंह ने अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि से लेकर प्रशासनिक सेवा तक की यात्रा साझा करते हुए कहा कि कठिनाइयाँ बाधा नहीं, बल्कि सफलता की सीढ़ियाँ होती हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि इंजीनियर केवल मशीन बनाने वाला नहीं होता, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला सोचने वाला मानव होता है। उन्होंने मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। साथ ही, उन्होंने पढ़ाई को प्रैक्टिकल और इनोवेटिव तरीके से करने की सलाह दी।

उन्होंने जीवन जीने की कला, विचारों के नियंत्रण, नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और समाज के प्रति उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि तनाव और डिप्रेशन जैसी चुनौतियों से बचने के लिए ध्यान और खेलकूद पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनके प्रेरक विचारों से छात्रों को न केवल आत्मविश्वास मिला, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का संकल्प भी सुदृढ़ हुआ। कार्यक्रम के अंत में BIT सिंदरी प्रशासन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button