States
नई दिल्ली: शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना हो रहे थे श्रद्धालु.

यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रहे थे। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में चल रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
नेताओं ने जताया दुख
देशभर के नेताओं ने हादसे पर दुख जताया और सरकार से पीड़ितों की मदद के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।