politicsStates
पंजाब CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, अमृतसर को “डिपोर्ट सेंटर” न बनाने की मांग.
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर अमेरिका से आ रहे अवैध भारतीय प्रवासियों की उड़ानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमृतसर को "डिपोर्ट सेंटर" न बनाया जाए।

शनिवार रात अमृतसर एयरपोर्ट पर दूसरी अमेरिकी फ्लाइट उतरने वाली है, जिसमें 119 भारतीय नागरिक होंगे। इससे पहले 5 फरवरी को 104 भारतीय नागरिकों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर पहुंचा था।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का दौरा कर बताया कि पंजाब के निवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए उनकी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। उन्होंने हरियाणा के नागरिकों को भी उनके घर पहुंचाने की पेशकश की।
अन्य राज्यों के प्रवासियों को रविवार सुबह फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से उन्हें उनके गृह राज्य ले जाया जाएगा। मान ने कहा कि प्रवासियों के भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि डिपोर्ट फ्लाइट को अन्य एयरबेस पर उतारा जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वेटिकन सिटी में भी ऐसी फ्लाइट लैंड करने दी जाएगी?