रांची : रात करीब 1 बजे हरमू रोड स्थित दुकान में आग लग गई। आग की लपटें बहुत ऊंची थीं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। दमकल की गाड़ी देर से पहुंची।
स्थानीय लोग मौके पर जुटे। उन्होंने पानी से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ युवाओं ने पाइप लगाकर आग को नियंत्रित किया। दमकल पहुंचने तक आग काफी नियंत्रण में थी।
इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। कुछ वाहन भी जल गए हैं। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में लग गई है।



