JharkahndStates

एफसी गेरेंजा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ.

प्रवीण कुमार सिंह ने किया उद्घाटन.

लातेहार, 18 अक्टूबर 2025:
बालूमाथ प्रखंड के गेरेंजा गांव में शुक्रवार रात एफसी गेरेंजा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं कोमर निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन और किक मारकर किया। इस मौके पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया। टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में श्री सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि नशा और तनाव जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दें।

श्री सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों को भविष्य में सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर आयोजक मंडली के शंकर उरांव, संदीप उरांव, मंगलदेव उराव, पवन उरांव, प्रदीप उराव, महेंद्र टोप्पो, नंदकिशोर उरांव, पियूष गंझू, पप्पू टोप्पो, सहेंद्र कुमार, गुड्डी सिंह, बिट्टू सिंह, पवन यादव, रामलाल गुरुजी, झाबर पंचायत के उपमुखिया संदीप उरांव एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम उल्लास, खेल भावना और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button