States
जेएसएससी कक्षपाल परीक्षा 2025 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित हुई।
आयोग ने अपरिहार्य कारणों से आवेदन स्थगित कर दिए हैं। आवेदन की तय तिथि 7 नवंबर से 8 दिसंबर थी।
यह निर्णय आयोग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं, जल्द नई तिथि जारी की जाएगी। आयोग की वेबसाइट पर नियमित अपडेट देखने की सलाह दी गई है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवार तैयारी में जुटे थे। अब आवेदन स्थगित होने से उनमें संशय की स्थिति बनी हुई है। आयोग ने आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द पुनः शुरू होगी।


