देसी कट्टा लेकर लोगों को धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जैतगढ़ बाजार के पास दो युवक हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई विश्वनाथ हेम्ब्रम और इसरारुल हक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर राहुल करुवा नामक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


