JharkahndStates

दिल्ली धमाके के बाद धनबाद में खुफिया निगरानी सख्त की गई.

धनबाद : दिल्ली धमाके के बाद झारखंड पुलिस ने खुफिया निगरानी बढ़ा दी है।

धनबाद जिले में पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

डीबूडीह चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच में किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। होटल और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी से मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी चौकसी बरतें। खुफिया इनपुट्स पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button