HealthJharkahndLife StyleStatesweather

झारखंड में बढ़ती ठंड, गुमला में पारा तीन डिग्री पहुंचा.

रांची, जमशेदपुर और पलामू में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज.

Ranchi : झारखंड में इस बार की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है और इसका असर अब सभी जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुमला जिले में शनिवार को राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक गिर गया। वहीं जमशेदपुर, बोकारो, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और सुबह-शाम ठंड का असर चरम पर है।

राजधानी रांची का भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है और कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सात दिसंबर से 12 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरे और धुंध की संभावना जताई है। इसके बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान किया गया है।

गोड्डा जिले में हालांकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 6.1, खूंटी में 5.4 और चाईबासा में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की सर्दी दिसंबर के पहले सप्ताह में ही अपने चरम पर पहुंच गई है। ठंड के तेज प्रभाव को देखते हुए लोगों को सुबह और रात में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button