ACCIDENTJharkahndStates

प्रेस विज्ञप्ति स्थान: ग्राम कोमर, लातेहार दिनांक: 28 दिसंबर 2025

हाथी से मकान क्षति पर दौरे के दौरान उपसमाहर्ता प्रवीण सिंह ने दिलाया भरोसा.

बीती रात ग्राम कोमर (बालूमाथ प्रखंड) में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण कृष्णा उरांव का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही *प्रवीण कुमार सिंह*, उपसमाहर्ता लातेहार एवं *अनीता देवी*, उपाध्यक्ष, जिला परिषद लातेहार के पति, ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रवीण कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और *त्वरित सर्वे कर क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र उपलब्ध कराने* का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग से इस संबंध में जल्द कार्रवाई कर पीड़ित को राहत पहुंचाने की भी अपील की।

अनीता देवी ने कहा कि वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों के लगातार प्रवेश की घटनाएं चिंताजनक हैं। प्रशासन को ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए, ताकि आमजन की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button