कोमर ग्राम में धूमधाम से जतरा मनाने का लिया गया निर्णय.
गांव की पारंपरिक परंपरा के अनुसार जतरा मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन कुशी टोला में किया गया l
बैठक की अध्यक्षता कोमर ग्राम निवासी एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा की गई ।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 5 तारीख दिन शुक्रवार को धूमधाम से पारंपरिक रीति रिवाज से गांव के कुशी टोला में जतरा पर्व का आयोजन किया जाएगा l
जतरा परब में 2 टोला से कुल तीन मंडली आएगी, जिसके लिए स्थल की साफ सफाई पर चर्चा की गई l
जतरा मनाने हेतु गांव के सभी परिवारों से सहायता राशि तय की गई है l जतरा के दिन सिर्फ पारंपरिक वाद्य यंत्र के उपयोग करने का निर्णय लिया गया l
कोई भी डीजे का प्रयोग जतरा के दौरान नहीं किया जाएगा l साउंड बॉक्स का प्रयोग सिर्फ अतिथियों के लिए ही किया जाएगा । खोड़हा/ मंडली आएंगे 2:00 बजे से ढाई बजे तक जतरा स्थल पहुंच जाएगे।
बैठक में एक संचालन कमेटी और अतिथियों के लिए स्वागत टीम का बनाने का निर्णय लिया गया ।
साथ ही अनीता देवी के द्वारा जतरा के दिन सभी मंडली को मांदर की सौगात भी दी जाएगी l


