Jharkahndstates

रामगढ़ में स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर झारखंड’ में उमड़ा उत्साह.

रामगढ़ : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामगढ़ जिले में उत्सव का माहौल रहा।

जिला मुख्यालय में आयोजित ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। हर वर्ग के लोगों में देशभक्ति और गर्व की भावना झलक रही थी।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी आशीष अग्रवाल ने पटेल चौक से किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह शारीरिक व मानसिक विकास दोनों के लिए जरूरी है। दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अनुमंडल कार्यालय तक पहुंची।

पुरुष और महिला वर्ग में विजेताओं को सम्मानित किया गया। सिद्ध कुमार, सूरज नायक और आशीष गोरई ने पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। महिला वर्ग में श्रद्धा कुमारी, अंजू कुमारी और नंदनी कुमारी ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में झारखंड गीत पर सभी ने मिलकर नृत्य भी किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button