JharkahndStatesstatesweather

रांची समेत झारखंड में तापमान में हल्का उतार चढ़ाव.

दिन में राहत, सुबह और रात में ठंड बरकरार.

राजधानी रांची में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। रांची का अब तक का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन के समय धूप से लोगों को राहत मिल रही है।
राज्य के गुमला और कांके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झारखंड के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। इससे दोपहर में ठंड का असर कम हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button