झारखंड पुलिस की एससीआरबी वेबसाइट पर मई 2025 के बाद से अपराध डेटा उपलब्ध नहीं है. इसके चलते राज्य में अपराध के ताज़ा आंकड़े जनता और शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सीआईडी लगातार डेटा अपलोड कर रही है और वेबसाइट सक्रिय है.
अपराध रिकॉर्ड अपडेट रुकने की वजह पर किसी अधिकारी ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है. डेटा उपलब्ध नहीं होने से अपराध की समीक्षा रिपोर्ट, सुरक्षा नीति और रिपोर्टिंग संरचना प्रभावित हो रही है.
विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द सिस्टम अपडेट हुआ तो बेहतर होगा, अन्यथा डेटा गेप बड़ा प्रशासनिक सवाल बन सकता है.



