JharkahndStates

झारखंड में आदिवासी सशक्तिकरण को नई दिशा.

सनातन मरांडी बने ABUSSL के नए अध्यक्ष.

रांची, 1 जून 2025:
अभिवादन बैंक्विट हॉल, रांची में आज आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सहकारी समिति लिमिटेड (ABUSSL) के नए अध्यक्ष के रूप में श्री सनातन मरांडी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के परपोत्र माननीय श्री बुधु राम मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पद उनके लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाना है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि रोजगार की कमी के चलते आज भी कई आदिवासी युवा राज्य से बाहर पलायन करने को मजबूर हैं, जहाँ वे शोषण और अन्याय का शिकार होते हैं।

श्री मरांडी ने भरोसा दिलाया कि समिति राज्य में ही आदिवासियों के लिए स्वरोजगार और सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करेगी। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के सहयोग से आदिवासी समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button