JharkahndLife StylepoliticsStatesstates

“अब हमारा हुनर घर नहीं, बाजार जाएगा” — दीदियों की मुस्कान.

बहरागोड़ा में सखी मंडलों को मिली सिलाई मशीनें, बदलेगा भविष्य.

Baharagora की महिलाओं के लिए शनिवार का दिन खास था। प्रखंड कार्यालय परिसर में 33 सखी मंडल की महिलाएं अपने नाम की पुकार का इंतजार कर रही थीं। और जब उन्हें सिलाई मशीनें मिलीं, तो उनके चेहरों पर गर्व और उम्मीद की चमक थी।

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं सिर्फ काम न सीखें बल्कि उससे आय भी प्राप्त करें। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह मशीनें उनके सपनों को गति देंगी।

मशीनें लेने के बाद महिलाओं ने कहा कि अब वे कपड़ों की सिलाई कर बाजार में बेच सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button