States
अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला गरमाया, BJP जांच दल ने किया दौरा.
अमृतसर: 26 जनवरी को अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की घटना को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक 6 सदस्यीय जांच दल ने आज घटना स्थल का दौरा किया। इस दल का नेतृत्व राज्यसभा सांसद बृज लाल ने किया।
BJP प्रतिनिधिमंडल ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि वे इस घटना की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सौंपेंगे। दल के सदस्यों ने घटना के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) की भूमिका होने का संदेह जताया। बृज लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घटना स्थल पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा, “26 जनवरी को हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे देश में इस घटना का विरोध हो रहा है। कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। यह हैरान करने वाली बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। वे केवल दिल्ली की राजनीति में व्यस्त हैं।”