States

मतदान के बाद भी भोजपुर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ।

शुक्रवार को चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई।

घटना में एक दारोगा और चौकीदार घायल हो गए, जबकि पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।

सूत्रों के अनुसार, यह झड़प तब शुरू हुई जब ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों को छुड़ाने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

गांव में पहले से ही चुनावी रंजिश के कारण तनाव था। गुरुवार को भी दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा कि भीड़ ने कानून हाथ में लिया और हमला किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button