उपाध्यक्ष अनीता देवी का प्रयास परिषद लातेहार जिला में लाया रंग.
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने लातेहार जिला परिषद के सैरातों का टेंडर निकाला.
जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर जिला परिषद के सैरातों की बंदोबस्ती के लिए तत्काल टेंडर जारी करने का अनुरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा कि बिना टेंडर प्रक्रिया के निविदाकर्ताओं का अवधि विस्तार करना वित्तीय अनियमितता और राजस्व हानि का कारण बन रहा है।
अनीता देवी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसी भी सैरात के लिए निविदा जारी नहीं की गई थी, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था और वित्तीय अनियमितता की संभावना बढ़ रही थी।
प्रमुख बिंदु निम्नलिखित थे:
चुनाव आचार संहिता के कारण समय पर टेंडर क्यों नहीं निकाला गया?
बिना सहमति के निविदाकर्ताओं का समय विस्तार किस आधार पर किया गया?
विभागीय कर्मियों के साथ बस स्टैंड और बाजार की बंदोबस्ती के संबंध में चर्चा क्यों नहीं की गई?
निविदाकर्ताओं को बार-बार समय विस्तार क्यों दिया गया?
अनीता देवी ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से आग्रह किया कि वित्तीय अनियमितता से बचने और राजस्व बढ़ाने के लिए तुरंत निविदा जारी की जाए और इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाए।
अनीता देवी के प्रयास सफल हुए और टेंडर की निविदा जारी कर दी गई है। महुआडांड का टेंडर मंगलवार को निकाला जाएगा। लेकिन यह प्रश्न उठता है कि इस बीच जो वित्तीय अनियमितता हुई है, उसके दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई कौन करेगा?