JharkahndStates

राज्य में मौसम का असर अलग अलग, कहीं राहत कहीं गर्मी.

सप्ताहभर गरज चमक तेज हवाएं और उमस भरी गर्मी संभावना.

झारखंड में मौसम इन दिनों लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी की है। बोकारो के तेनुघाट में 16.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बोकारो थर्मल में 16.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। रामगढ़ में 13.2 मिमी और चांडिल में 12.6 मिमी बारिश हुई। बोकारो में ओलावृष्टि ने मौसम को अचानक बदल दिया। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कई जगह बादल छाए रहे।

तापमान के अनुसार डाल्टनगंज पलामू सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खूंटी राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में उतार-चढ़ाव की बात कही। लोगों को धूप और बदलते मौसम से सावधान रहने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पानी अधिक पीने की सलाह दी। मौसम का असर दिनचर्या पर दिखने लगा है।

मौसम विभाग ने 1 से 7 अप्रैल तक मौसम अलर्ट जारी किया है। उत्तरी और मध्य झारखंड में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। 2 और 4 अप्रैल को उमस बढ़ सकती है। संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 4 और 5 अप्रैल को फिर से बारिश के संकेत मिले हैं। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button