
उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और साधना का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना से आस्था और विश्वास मजबूत होते हैं। अनीता देवी ने कहा कि देवी शक्ति का यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
अपने संदेश में उन्होंने बताया कि नवरात्र हमें यह सीख देता है कि परिवार और समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि इस अवसर पर हम सब शांति, सेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। अनीता देवी ने कहा कि मां दुर्गा की उपासना से हमें कठिनाइयों का सामना करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने की शक्ति मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाना चाहिए।
जिप उपाध्यक्ष ने अपने पूरे परिवार की ओर से जिलेवासियों को मंगलकामनाएं प्रेषित कीं और नवरात्र के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ाने का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवरात्र का यह पावन पर्व जिले में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।