NationalpoliticsStates

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: संजीव अरोड़ा ने भरा नामांकन.

केजरीवाल-मन्न ने किया रोड शो.

लुधियाना, 30 मई:
आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले AAP ने लुधियाना में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी और पंजाब के AAP प्रमुख अमन अरोड़ा शामिल हुए।

AAP का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- जनता ने दिया था ऐतिहासिक जनादेश:
रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया था और उसी चुनाव में लुधियाना वेस्ट सीट भी पार्टी ने जीती थी। उन्होंने कहा, “हमारा उम्मीदवार संजीव अरोड़ा है, उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं, पूरा लुधियाना उन्हें जानता है।” संजीव अरोड़ा 61 वर्षीय उद्योगपति हैं और लुधियाना से ही आते हैं।

पूर्व विधायक के निधन से खाली हुई सीट, उपचुनाव 19 जून को:
लुधियाना वेस्ट सीट AAP विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा। भगवंत मान ने भी रोड शो में जनता से अपील की कि वे संजीव अरोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि पंजाब में विकास की रफ्तार जारी रहे। पार्टी नेताओं ने भरोसा दिलाया कि AAP की सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button