कोमर ग्राम में पारंपरिक जतरा मेला उत्साहपूर्वक संपन्न.
अनीता देवी रही मुख्य अतिथि - कोमर ग्राम में परंपरागत जतरा मेला हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, जिला परिषद लातेहार श्रीमती अनीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुईं और पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक नाचा, नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे माहौल जीवंत हो उठा। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की भागीदारी देखने को मिली।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और स्थानीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
अनीता देवी ने कोमर ग्रामवासियों को जतरा की शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। जिप उपाध्यक्ष के द्वारा सभी मंडली को एक-एक मांदर भी भेंट किया गया l
मौके पर कोमर ग्राम के प्रवीण सिंह, विपिन सिंह ,बिट्टू सिंह कपिल उरांव, महावीर गंझू, राजेंद्र उरांव, सुखदायल उरांव उपस्थित थे ।
समारोह शांति, उल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।



