जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
महिला मैच में STC लचरागढ़ ने 2-1 से जीत हासिल की, जबकि पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर क्लब ने 3-2 से जीत दर्ज की। मैदान में उत्साह और तालियों की गूंज से माहौल जीवंत हो उठा।
7 नवंबर 1925 को बने हॉकी संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजन हुए। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से लेकर सिमडेगा तक हर जगह खेल की इस परंपरा का सम्मान किया गया।


