HealthJharkahndLife StyleStatesTravel

रजरप्पा पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट अब नहीं मिलेगा पेट्रोल.

रामगढ़ : रजरप्पा थाना पुलिस ने लापरवाह चालकों को सबक सिखाने की ठानी है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान सोमवार से शुरू किया गया।

पुलिस ने साफ कहा है कि बिना हेलमेट वालों को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर कोई पंप संचालक नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह नियम पूरे क्षेत्र में लागू रहेगा।

एसआई रंजीत महतो ने कहा कि हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस चाहती है कि लोग अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button