JharkahndLife StyleStates
अतिक्रमण हटाने पर नाराज व्यापारी, रांची में तैयारी चरम पर.
रांची : राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के बीच नगर निगम की सख्त कार्रवाई से कई दुकानदार नाराज दिखे।
निगम ने मोरहाबादी और मेन रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया।
कई ठेलेवालों और खोमचों को जब्त किया गया। उनका कहना है कि निगम को वैकल्पिक जगह देनी चाहिए थी ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त रखना आवश्यक है।
11 नवंबर को आयोजित होने वाली मैराथन रन के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र को ट्रैफिक मुक्त किया जाएगा। अधिकारी बोले—“शहर की सूरत संवारने में नागरिकों का सहयोग जरूरी है।”


