Ranchi : राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश के आधार पर मृत विचाराधीन बंदी बिशुलाल हेम्ब्रम की पत्नी हीरामती हांसदा को चार लाख रुपये मुआवजा जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। आदेश अब आधिकारिक रूप से लागू हो चुका है।
भुगतान वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया जाएगा और राशि देवघर जिला कोषागार के माध्यम से जारी होगी। आंतरिक वित्तीय सलाहकार द्वारा मुआवजे की प्रक्रिया को मंजूरी मिल चुकी है और जिला उपायुक्त को भुगतान अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मामला आयोग के वाद संख्या 1394/34/3/2021-JCD से संबंधित है। यह निर्णय मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार के संवेदनशील रुख को दर्शाता है।


