ACCIDENTcrimeJharkahndStates

धनबाद में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी फैल गई.

शव कुएं के पास मिला, तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए.

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा मामला सामने आया, जब ईस्ट बस्ताकोला चार नंबर सरकारी कुएं के पास 16 वर्षीय किशोर नीतीश कुमार का खून से लथपथ शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धनसार थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक ईस्ट बस्ताकोला चांदमारी का निवासी था। वह बारात में लाइट उठाने का काम करता था। उसकी अचानक मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम अनिल बताया गया है, उसने लोहे कटवाने के बहाने नीतीश को घर से बुलाया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसके पिता पानी भरने के लिए निकले तो उन्होंने सरकारी कुएं के पास शव देखा। कपड़े देखकर परिवार ने पहचान की। शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुटने लगे। परिजनों का आरोप है कि नीतीश को बेरहमी से मारा गया है। शरीर पर कई जगह गहरे चोटों के निशान हैं।

मृतक के नाना और भाई का दावा है कि अनिल लोहे की चोरी करवाने में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने पहले भी नीतीश को धमकी दी थी। परिजन उसे हत्या का जिम्मेदार मान रहे हैं। थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button