crimeJharkahndStatesstates

देवघर में क्रूड ऑयल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार.

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने होटल से दबोचा.

देवघर: हल्दिया से देवघर होते हुए बरौनी जाने वाली तेल पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर लिया गया है। देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के युवक शामिल हैं। यह गिरोह कई दिनों से पाइपलाइन से तेल चोरी की योजना बना रहा था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जसीडीह बाजार स्थित होटल मयंक में बैठकर पूरी वारदात की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह पहले पाइपलाइन वाले इलाकों की वीडियोग्राफी करता था और फिर चोरी की रणनीति तैयार करता था। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर केंदुआ गांव के जंगल से छिपाए गए उपकरणों को भी बरामद किया है। इनमें कुदाल, रिंच, लोहे का टूल, सेक्शन पाइप, मोबाइल फोन और अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन का दावा है कि इससे क्रूड ऑयल चोरी करने वाले नेटवर्क को बड़ी चोट पहुंची है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button