ACCIDENTJharkahndStates

केंदुआडीह गैस रिसाव से तीसरी मौत, धनबाद में तनाव.

सड़क जाम कर परिजनों ने बीसीसीएल पर लगाया गंभीर आरोप.

धनबाद के केंदुआडीह इलाके में जहरीली गैस रिसाव ने एक और जान ले ली। इस घटना में 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। गैस रिसाव से यह तीसरी मौत बताई जा रही है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। SNMMCH से शव पहुंचते ही परिजन भड़क उठे। स्थानीय लोगों ने धनबाद-करकेन्द मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

केंदुआडीह थाना के सामने शव को एम्बुलेंस से उतारा गया। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया गया। इससे इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण मुआवजा और सुरक्षा की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया।

मौके पर पुटकी सीओ विकास आनंद पहुंचे। मजिस्ट्रेट आरएन ठाकुर भी मौजूद रहे। पुलिस और CISF के जवानों को तैनात किया गया। प्रशासन ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि गैस रिसाव से लोग डर के साये में जी रहे हैं। यह मामला पूरे जिले में चिंता का विषय बन गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button