JharkahndStatesstates

जंगली हाथियों का कहर, चाईबासा में परिवार उजड़ा.

मकान तोड़कर हमला, पांच लोगों की मौके पर मौत.

चाईबासा जिले में हाथियों का आतंक भयावह होता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी ने गांव में घुसकर हमला किया। इस हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में भारी दहशत है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने पहले घर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद वह घर के अंदर घुस गया। घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया गया। पति, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। एक बच्चा किसी तरह बच पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। गांव में शोक का माहौल है। बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण वन विभाग से नाराज हैं। लोगों ने तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button