होटवार जेल से वायरल वीडियो ने पूरे प्रशासन को सवालों के घेरे में ला दिया है। कैदियों के डांस करते वीडियो को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।
हाईकोर्ट ने कहा कि निचले कर्मचारियों पर कार्रवाई कर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। अदालत ने पूछा कि जेल अधीक्षक और महानिरीक्षक पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कोर्ट सरकार के हलफनामे से असंतुष्ट दिखा। इसे अधूरा और अस्पष्ट बताया गया। अदालत ने सख्त रुख अपनाया।
कोर्ट ने कहा कि जेल के भीतर मोबाइल और इंटरनेट मिलना खतरनाक संकेत है। सरकार को दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने जैमर और सीसीटीवी की स्थिति पर स्पष्ट जवाब मांगा। भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की योजना पूछी गई। कोर्ट ने जांच कमेटी गठित करने के संकेत दिए।

