बोकारो के चास प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया गांव की 103 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई दो आरोपियों द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर की गई। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत में हुई।
सुनवाई के दौरान वन विभाग की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया। इसके बाद याचिकाकर्ताओं की ओर से प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने प्रार्थियों के खिलाफ पूर्व में दी गई अंतरिम राहत को बरकरार रखा।
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की है। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार ने पक्ष रखा। सीआईडी पहले ही इस मामले में अपना जवाब दाखिल कर चुकी है।

