Diabetes
रेलवे में फर्जी नियुक्तियों पर शिकंजा, जांच अभियान हुआ तेज.
दस्तावेज सत्यापन से कई संदिग्ध कर्मचारियों पर बढ़ी नजर.
वहां टिकट क्लर्क के रूप में कार्यरत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान रूपम शाह, शुभाशीष मंडल और देविन कुमार के रूप में हुई थी। जांच में पता चला था कि वे फर्जी बहाली के जरिए नौकरी कर रहे थे। लंबे समय से वे रेलवे में कार्यरत थे और टिकट बिक्री का काम संभाल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोपियों के पास से फर्जी पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र बरामद किए गए थे। कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे थे। इसी मामले के बाद रेलवे में फर्जी नियुक्तियों को लेकर व्यापक जांच शुरू की गई थी। अब नई जांच से इस पूरे नेटवर्क के और बड़े खुलासे होने की उम्मीद बढ़ गई है।