JharkahndStatesweather

रांची समेत झारखंड में सर्द हुआ मौसम, कांके में 10.4 डिग्री पारा.

नामकुम में 9 डिग्री तापमान, सुबह दृश्यता भी हुई कम.

झारखंड में ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची में भी पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादल छंटने के बाद सुबह और रात के समय कनकनी ज्यादा महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक, रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह 13.2 डिग्री था। इस तरह एक दिन में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है। राजधानी का अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से घटकर 24.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।

सुबह के समय रांची में दृश्यता घटकर 1500 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में दर्ज किया गया। यहां पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। खूंटी और हजारीबाग में रात का तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरायकेला में यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति अलग-अलग रही। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। चाईबासा में अधिकतम पारा 28.4 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज हुआ। यहां रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोडरमा में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा।

राजधानी के बाहरी इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिला है। हिनू में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कांके में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री तक गिर गया। नामकुम में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। आसमान साफ रहने के कारण तापमान में गिरावट का असर जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button