गुरुवार को हुई इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में अवधेश पासवान और महेंद्र दुबे शामिल हैं, जिन्हें एमएमसीएच में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने के दौरान हुआ था। कई अन्य पुलिसकर्मी भी हल्के रूप से जख्मी हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
मजिस्ट्रेट संजीत कुमार के बयान पर लेस्लीगंज थाना में तीन नामजद व 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं और माइंस क्षेत्र में कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।



