States
रेलवे सुरक्षा बल ने वन्यजीव तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाया ।
शुक्रवार को ऑपरेशन WILEP के तहत योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद हुए।
बरामद कछुओं की कीमत करीब 7.8 लाख रुपये बताई गई है।
धनबाद आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन में वन्यजीवों की अवैध ढुलाई हो रही है। टीम ने तलाशी में छह थैले पाए, जिनमें कछुए जूट के बोरे में छिपाकर रखे गए थे। यात्रियों से पूछताछ पर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।
आरपीएफ ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और सभी कछुओं को सुपुर्द किया। अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन वन्यजीव तस्करी पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है और दोषियों की तलाश तेज की गई है।



