JharkahndStates

फ्लाईओवर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाएं खारिज.

सरना स्थल प्रभावित होने का दावा गलत, राजनीतिक मकसद बताया गया.

रांची : सिरमटोली फ्लाईओवर मामले में आज हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. अदालत ने कहा कि याचिकाओं में कोई मेरिट नहीं है और यह राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित लगती हैं.

आज की सुनवाई में सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा और बताया कि फ्लाईओवर निर्माण से सरना स्थल प्रभावित नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट 2022 में शुरू किया गया था और उस समय किसी ने विरोध नहीं किया.

फैसले के बाद अब फ्लाईओवर निर्माण बिना किसी बाधा के जारी रहेगा. लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे शहर की जरूरत बताया है. प्रशासन ने कहा है कि अब निर्माण की गति और तेज होगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button