दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां रविवार शाम पानी के टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में संझली बास्की और बाहामुनी हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों महिलाएं पूजा से लौट रही थीं और झांझर मोड़ पर टैंकर की चपेट में आ गईं। बाइक चालक सुरेंद्र मुर्मू बच गए लेकिन महिलाएं सड़क पर गिरते ही कुचल दी गईं। हादसे में शामिल टैंकर रोड निर्माण कंपनी का बताया जा रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।



