JharkahndStates

एफजेसीसीआई बैठक में आईटी और स्वास्थ्य से जुड़े निर्णय हुए.

बैठक में डाटा अपग्रेडेशन एंड आईटी उप समिति के चेयरमैन राजीव सहाय ने बताया कि ऐसे सदस्यता रिकॉर्ड जिनमें प्रतिनिधियों के फोटो और संपर्क विवरण नहीं हैं.

उन्हें जल्द अद्यतन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चैंबर की वेबसाइट अगले दस दिनों में अपडेट कर दी जाएगी और एफजेसीसीआई कनेक्ट मोबाइल ऐप को भी संशोधित कर फिर से सक्रिय किया जाएगा।

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा प्रबंधन संगठन के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने बताया कि इससे सदस्यता प्रबंधन में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी।
पत्रिका उप समिति की बैठक में चेयरमैन अनिश बुधिया ने कहा कि अगला संस्करण जल्द प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें सरकार की नीतियों, प्रमंडलीय समस्याओं और व्यापारिक गतिविधियों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
सदस्यों से विज्ञापन बुकिंग और लेख प्रेषण के लिए भी आग्रह किया गया।

आयुष स्वास्थ्य उप समिति की बैठक में चेयरमैन रमाशंकर बागडिया ने राज्य में एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के प्रसार पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पहला प्रशिक्षण शिविर 23 नवंबर को रांची में आयोजित किया जाएगा।
प्रवीण लोहिया ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और जिला चैंबरों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन की गतिविधियों को डिजिटल और सामाजिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया।
एफजेसीसीआई की यह पहल राज्य के व्यापार जगत में नई ऊर्जा लाने वाली मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button