रांची दुर्गाबाड़ी में बंगाली संगठन झारखंड ने कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें रांची बंगाली संगठन का बंगाली संगठन झारखंड में औपचारिक विलय किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी को संगठन का “प्रमुख संरक्षण” तथा श्री सुप्रियो भट्टाचार्य को “विशिष्ट संरक्षक” का मनपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता झारखंड बंगाली समाज के अध्यक्ष श्री भास्कर दत्त ने की। उन्होंने समाज को झारखंड के सभी समुदायों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। महासचिव सुजीत घोष के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया। रांची बंगाली संगठन के अध्यक्ष श्री चौधरी ने इस ऐतिहासिक विलय का समर्थन करते हुए कहा कि यह समाज की एकता और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है।
कार्यक्रम में पाकुड़, डाल्टनगंज, लोहरदगा, गुमला, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, गोमिया जैसे ज़िलों के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। संगठन के चारों उपाध्यक्ष, असीम सरकार, बबलु दा, राजा सेन गुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अंत में डॉ. महुआ मांझी और श्री सुप्रियो भट्टाचार्य ने समाज की समृद्धि और संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए अपने विचार रखे।


