Jamshedpur : रविवार रात एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने राहुल महतो को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की योजना स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले भी चोरी और धमकी जैसे मामलों में केस दर्ज हैं।
छापेमारी टीम में पदमा और एमजीएम थाना पुलिस शामिल रही। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई जारी है और उसके साथियों की भी तलाश हो रही है।


