States

गणतंत्र दिवस पर सीता सोरेन मुर्मू ने मेटास एडवेंटिस्ट इंस्टीट्यूशन्स में किया ध्वजारोहण

जामा: गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर जामा की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री श्रीमती सीता सोरेन मुर्मू ने मेटास एडवेंटिस्ट इंस्टीट्यूशन्स (कॉलेज-स्कूल, अस्पताल) में ध्वजारोहण किया।

अपने संबोधन में उन्होंने भारत के संविधान की महत्ता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा, “यह दिन हमें हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें देश की प्रगति के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समाज में समानता सुनिश्चित करनी चाहिए।”

श्रीमती मुर्मू ने एकता और भाईचारे की आवश्यकता पर बल दिया और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में विद्यालय और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, पारंपरिक नृत्य और प्रेरणादायक भाषण शामिल थे।

समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के साथ हुआ, जहां सभी ने देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर मेटास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल, डॉक्टर एसडीडी नायडू, कॉलेज वाइस प्रेसीडेंट मिस्टर सुनील राव, अस्पताल प्रशासक मिस्टर विजय राज और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button